देश/ विदेश

आज हैं नाग पंचमी का पर्व, जानिये नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त और महत्व..

आज हैं नाग पंचमी का पर्व, जानिये नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त और महत्व..

देश-विदेश: सावन मास हिंदू धर्म में विशेष स्थान महत्व रखता है। इस मास में कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ते हैं। उन्हीं में से नाग पंचमी का पर्व है। इस पर्व को सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। पौराणिक काल के अनुसार, सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। नाग पंचमी की पूजा से जीवन में कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। दूसरी तरफ नाग भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। यही वजह है कि स्वयं नाग देवता वासुकि भगवान शिव के गले की शोभा बढ़ाते हैं।

 

नाग पंचमी पर्व – 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार

पंचमी तिथि प्रारंभ – 12 अगस्त 2021 दिन गुरुवार दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से

पंचमी तिथि समापन – 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त – 13 अगस्त 2021 को सुबह 05 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 28 मिनट तक

 

नाग पंचमी का महत्व..

नाग पंचमी में कालसर्प दोष दूर करने के लिए सावन में नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा और रूद्राभिषेक करना चाहिए। नाग पंचमी की पूजा से किसी भी तरह के कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि-विधान से करना चाहिए, इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी पर नागों को विशेष रूप से दूध अर्पित करना चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार नागों की पूजा का विशेष रूप से महत्व माना जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top