उत्तराखंड

छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग..

छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग..

 

 

 

 

 

 

6 अप्रैल से आप चारधाम यात्रा की केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए आवश्यक योजना तैयार कर ली है।

 

 

 

उत्तराखंड: 6 अप्रैल से आप चारधाम यात्रा की केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए आवश्यक योजना तैयार कर ली है। पहले फेज में 24 से 30 अप्रैल तक टिकट बुकिंग की सुविधा होगी। केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग पहली बार आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। आईआरसीटीसी ने इसके लिए वेबसाइट का ट्रायल शुरू कर दिया है।

गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा में हेलीपैड से नौ कंपनियों के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा संचालित की जाएगी। शुरूआत में टिकटों की बुकिंग के लिए 24 से 30 अप्रैल तक ही पोर्टल खुलेगा। इसके बाद फिर टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा फेज निर्धारित किया जाएगा। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ में पिछले साल 1.36 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेली से यात्रा की थी।

टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट..

आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिएhttp://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

 

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/ यहां बुकिंग करें।

 

हेली सेवा का रूट              एक तरफा         दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)

गुप्तकाशी से केदारनाथ       3870                     7740
फाटा से केदारनाथ              2750                     5500
सिरसी से केदारनाथ           2749                      5498

 

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग..

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top