उत्तराखंड

नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे केदारनाथ..

नौ कंपनियों के हेलीकॉप्टर पहुंचाएंगे केदारनाथ..

अप्रैल से खुल सकती है ऑनलाइन बुकिंग..

 

 

 

 

 

 

 

 

इस बार भी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस बार भी नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई है। हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों का चयन और किराया निर्धारित करने के बाद ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: इस बार भी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस बार भी नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई है। हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों का चयन और किराया निर्धारित करने के बाद ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भी नौ कंपनियों के साथ ही हेली सेवा के लिए तीन साल का अनुबंध किया जाएगा।

जिसमें किराये की लागत, हेली सेवा अनुभव और अन्य तकनीकी कारकों के बाद ही कंपनी का चयन किया जाएगा। अप्रैल में हेली सेवा के लिए ऑनलाइन आरक्षण स्वीकार करना शुरू करने के लिए यूकाडा मार्च में अनुबंध प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इस बार संभावना है कि हेली सेवाओं का किराया 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। पिछले तीन वर्षों से हेली सेवा के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

कंपनियां मिली तो सहस्रधारा से भी शुरू हो सकती हेली सेवा..

गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा में हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस बार सरकार सहस्रधारा से भी हेली सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है। यूकाडा ने कंपनियों से इसके लिए प्रस्ताव जमा करने को कहा है। सहस्रधारा से हेलीकाप्टर चार्टर्ड सेवाएं अभी भी उपलब्ध हैं। जिसमें हेलिकॉप्टर का किराया तीन लाख से अधिक होता है। लेकिन कम किराये में सहस्रधारा से हेली सेवा का संचालन करना कंपनियों के लिए संभव नहीं होगा।

तीन साल तक इन कंपनियों किया संचालन..

2020 से सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ तक एरो एयर क्राफ्ट, और आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर तथा सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया गया था।

हेली टिकटों की कालाबाजारी पर लगेगी रोक..

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीर्थयात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की शिकायत रहती है कि निर्धारित किराए से अधिक दरों पर टिकट बेचे जा रहे हैं। इस वजह से आईआरसीटीसी को इस बार हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top