उत्तराखंड

व्यक्तित्व विकास सफल जीवन का मूल मंत्र..

अगस्त्यमुनि में भाजपा का परीक्षण विभाग का सत्र..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत भाजपा अगस्तमुनि नगर मंडल में दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय परीक्षण विभाग के दूसरे सत्र में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है और यह पूर्ण रूप से कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विकास के लिये कुछ मूल बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने ऊपर विश्वास होना चाहिए।

 

 

कार्यकर्ताओं को हमेशा सीखने के लिये तैयार रहना चाहिए। हमें अपनी शारीरिक भाषा सही रखनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को एक अच्छा वक्ता बनने के लिए एक अच्छा श्रोता होना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को विनम्र होना चाहिए। उनियाल ने कहा कि हमें मानसिक रूप से सकारात्मक रहना चाहिए, क्योंकि राजनीतिक सामाजिक और व्यक्तिगत जिंदगी में पॉजिटिव एटीट्यूड सफलता की मूल कुंजी है। संगठन और व्यक्तित्वव विकास के लिए नए लोगों से जुड़े ज्यादा से ज्यादा नए लोगों से मिले और अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलना जीवन के एक नए स्तर पर जाना है, इससे जीवन में संस्कृति और जीवन शैली से जुड़े चीजों के विषय में बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर रमेश बेंजवाल, सरला खण्डूड़ी, हर्षपति डिमरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top