उत्तराखंड

समाज को आगे बढ़ाने के लिये अभिमन्यु की तरह दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता: दरमोड़ा..

कंडारा गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन..

कार्यक्रम में किया गया गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन..

रुद्रप्रयाग: केदारघाटी मंडाण सांस्कृति ग्रुप की ओर से क्यूंजा घाटी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य कृष्णा नन्द नौटियाल द्वारा रचित व निर्देशित प्रथम गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन भी किया गया। सर्वप्रथम यह आयोजन देहरादून में 1995 में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में कौथिग 95 के रूप में हुआ था। कार्यक्रम में चक्रव्यूह में प्रतिभाग करने वाले 50 कलाकारों का सम्मान किया गया। साथ ही 22 प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं तथा नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के एडवोकेट संजय शर्मा दरमोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए अभिमन्यु की तरह दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता है। कहा कि धर्म व पहाड़ के रीति रिवाजों को जीवंत रखने के लिए कृष्ण और अर्जुन के पद्चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला के सानिध्य में जिले को स्वास्थ्य संसाधनों में 80 लाख की एम्बुलेंस, 1.5 करोड़ के मेडिकल उपकरण दिए गये हैं। जबकि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में 6200 परिवारों को राशन भी दी गई है। कार्यक्रम में गढ़वाली चक्रव्यूह के निर्माता कृष्णानंद नौटियाल ने कहा कि कंडारा गांव में महिला चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा।

 

जिस पर महिलाओं ने अपनी हामी भरी। इसके अलावा कार्यक्रम में छात्राओं ने अनेक सस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। साथ ही मंडाण ग्रुप ने गढ़वाली चक्रव्यूह गीत को स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश चंद्र गैरोला, विक्रम सिंह राणा, डॉ प्रताप सिंह जगवाण, राकेश चंद्र गैरोला, सुरेंद्र प्रसाद गैरोला, जगमोहन आजाद, नरेंद्र सिंह नेगी, संजय चैहान, जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, प्रधान ज्योति देवी, ममं अध्यक्ष अंजू भंडारी, कुलदीप भंडारी, मिथिलेश नौटियाल राय सिंह राणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top