उत्तराखंड

धरम कू जाती कु, जन्द्योऊं तोड्यूं च..लाठ्याली तेरा बाना..

धरम कू जाती कु, जन्द्योऊं तोड्यूं च..लाठ्याली तेरा बाना..

जाति के बंधन तोड़कर-‘एक विवाह ऐसा भी..

 

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां लड़का रुद्रप्रयाग और अुनुसूचित जाति है। वही लड़की चमोली की है और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच बहुत लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी। ये बातें कब प्यार में बदल गई और प्यार ने कब सात जन्मों के वादों का रूप ले लिया, कुछ भी पता नहीं चला। बस ये दोनों इतना जानते हैं कि दोनों ही एक दूसरे के लिए बेहद जरूरी हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

 

सोमवार को युवक युवती के पास पहुंचा तो वहां लड़की के परिजनों ने पुलिस प्रशासन का सहारा ले लिया। इस बीच युवती युवक से शादी करने पर अड़ी रही। युवती का कहना है कि वो दोनों ही बालिग हैं और दोनों के अपनी मर्जी से शादी करने का पूरा अधिकार है। अब पुलिस करे तो क्या करे? पुलिस ने दोनों की मर्जी से हो रही शादी को उनका संवैधानिक अधिकार बताया है। मान-मनौव्वल का दौर जारी है लेकिन शायद लडके और लड़की ने ठान ली है ये शादी होकर रहेगी। युवती पुलिस के सामने ही अंतरजातीय विवाह के लिए अड़ गई। अब पुलिस का भी कहना है कि वो दोनों बालिग हैं और ये फैसला दोनों का संवैधानिक अधिकार है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top