उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड के बेटे ने जीता खिताब..

अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड के बेटे ने जीता खिताब..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि के युवा इस समय हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हर क्षेत्रों में छोटे-छोटे गांवों से निकलकर युवा बड़ी ऊंचाईयों को छूं रहे है, चमोली निवासी दिगंबर सिंह रावत ने इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप जीतकर पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। इसके बाद उनके परिवार और उत्तराखंड वासियों में खुशी का माहौल है।

इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप के लाइट वेट कैटेगरी में चैंपियन दिगंबर सिंह रावत ने खिताब जीता हैं। दिगंबर सिंह रावत ने अकीब अली को करारी शिकस्त दी। पूरी दुनिया की नजर इस फाइट्स पर टिकी रही। चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने न केवल जिले की प्रतिष्ठा बल्कि देश राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमोली जिले का नाम भी ऊंचा किया है।

आपको बता दे कि मूलरूप से चमोली जिले के ग्राम आली आदिबद्री क्षेत्र विकासखंड गैरसैंण के 23 साल के दिगंबर सिंह रावत ने लाईट वैट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को हराकर चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। दिगंबर सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम ऊंचा किया, एक छोटे से गांव से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना यह उत्तराखंड जैस छोटे से राज्य के लिए गर्व महसूस कराता है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top