उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत..

बिग ब्रेकिंग- झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत..

जौलजीबी मेले से घर लौट रहे थे कार सवार..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर पिथौरागढ़ से भी सामने आ रही हैं।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर पिथौरागढ़ से भी सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम को चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह यमुनोत्री हाईवे हादसे की खबर के बाद पिथौरागढ़ सड़क हादसे की खबर सामने आयी हैं।

 

जहां रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट हाईवे पर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम दो लोग वाहन यूके 05 टीए 3501 में सवार होकर जौलजीबी मेले से घर जा रहे थे। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला।

पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना हैं कि सोमवार सुबह खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान राम (45) और भुवन राम (46) के रूप में हुई है, दोनों सिमलखेत निवासी हैं। पंचनामा भरकर जब अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top