खेल

श्रीलंका के17 साल के गेंदबाज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, डाली 175kmph की गेंद…

तकनीकी खराबी या 17 साल के गेंदबाज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, डाली 175kmph की गेंद…

भारत-श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है…

इस मैच में श्रीलंका के 17 साल के पथिराना ने एक ऐसा गेंद डाली जो थी तो वाइड लोकिन उसने हंगामा मचा दिया।…

क्रिकेट : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अंडर 19 विश्व कप के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो चर्चा का विषय बन गया। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान श्रीलंका के अनुभवी लसिथ मलिंगा स्टाइल में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) की गेंद को 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का आंका गया।

रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है। इस मैच में श्रीलंका के 17 साल के मथीशा पथिराना ने एक ऐसा गेंद डाली जो थी तो वाइड लोकिन उसने हंगामा मचा दिया। दरअसल मथीशा की इस गेंद को क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज रफ्तार गेंद बताया जा रहा है। लाइव टेलिकास्ट के दौरान दिखाए गए रफ्तार के मुताबिक मथीशा की गेंद 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की आंकी गई।

आईसीसी ने नहीं की मथीशा के गेंद की पुष्ठी…

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका के 17 साल के गेंदबाज द्वारा की गई 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से की गई गेंद वाकई सही है या फिर तकनीकी खराबी। अब तक इस बात की पुष्ठी आईसीसी ने नहीं की है।

क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद..

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 में अख्तर ने 161.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

175 किमी की रफ्तार की गेंद करना मुमकिन…

किसी भी गेंदबाज के लिए इतनी रफ्तार से गेंद डालना मुमकिन नहीं लगता, अगर श्रीलंका के 17 साल के मथीशा ने 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली है यह अजूबे से कम नहीं होगा। टेनिस में सबसे तेज सर्विस की रफ्तार 263.4 किमी जबकि बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश की रफ्तार 493 किमी प्रतिघंटे की रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top