पति ने की पत्नी की हत्या, और मौके से हो गया फरार…
देश-विदेश : राम नगरी अयोध्या जनपद में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते रात में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद करके वहां से फरार हो गया। मामला थाना मवई के नेवाजपुर गांव की है। महिला की शादी हुए अभी मात्र 18 महीने ही हुए थे। अभी महिला के बच्चे भी नहीं थे। बताया जाता है देर शाम तक दोनों ने खाना खाया और कमरे में जाकर सो गए, लेकिन सुबह घरवालों ने देखा कि कमरे के अंदर महिला रिंकू का खून से रंजित शव पड़ा हुआ है और पति राम सिंह गौतम मौके से फरार हो गया है।
घटना तुरंत मवई पुलिस को दे दी गई जिसके बाद सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव एसएचओ मवई विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मायके वालों को भी सूचना कर दी गयी।मृतका का मायका रानेपुर गांव थाना दरियाबाद बाराबंकी में है।
सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव के मुताबिक मायके वालो की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है। हत्यारे पति की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर नाजायज संबंध का शक था जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था और यह विवाद हत्या में ही बदल गई।