राशिफल

जानिए आज कैसा रहने वाला है सभी राशियों का दिन, राशिफल 5 जुलाई 2023..

जानिए आज कैसा रहने वाला है सभी राशियों का दिन, राशिफल 5 जुलाई 2023..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ- आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है।

मिथुन- आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई बड़ी रकम लगाएं तो सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह- आप यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या- आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला- आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं तो वह कार्य आज शुरू होगा। अपने मित्रों और संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे और मतभेद समाप्त होंगे।

मकर- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें, व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ- आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन- आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top