राशिफल

इन राशि वालों के लिए हैं आज का दिन खास, राशिफल 31 मई 2022..

इन राशि वालों के लिए हैं आज का दिन खास, राशिफल 31 मई 2022..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज आपकी किसी हरकत पर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। ज्यादा काम की थकान होगी। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें । छात्रों को सफलता मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण सेहत अच्छा रहेगा।

वृषभ– आपको आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। काम को जल्दबाजी से पूर्ण कर लें। आज कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। कारोबार में बड़ी प्राप्त कर सकते हैं। अपने लेनदेन के दौरान सावधानी रखें। नये विषयों का ज्ञान एकत्र करने में लगे रहेंगे।

मिथुन- निवेश से लाभ प्राप्त होगा। परिजनों से किसी समस्या साझा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। आज आपके आत्मविश्वास और मनोबल पर बुरा असर पड़ सकता है।

कर्क- बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो जाने से आप अच्छा महसूस करेंगे। आज का दिन शुभ रहेगा। घर का वातावरण हंसी मजाक से भरपूर रहेगा। उत्साह के साथ दिन व्यतीत होगा। अविवाहितों का रिश्ता तय होगा। निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मामलों को सुलझाने में मध्यस्थता कर सकते हैं।

सिंह- परिवार के लोगों का साथ अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं को जॉब के मौके मिल सकते हैं। लोग आपके काम का श्रेय लेंगे। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। सिरदर्द के काण परेशान होना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। खानपान का ध्यान रखें। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं।

कन्या- आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी का अनादर न करें। आज सगे संबंधियों का आगमन होगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़े परेशान रहेंगे। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे

तुला- आज आप किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से हो सकती है। लेनदेन करते समय थोड़ी सावधानी रखें। दिखावा न करें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा।

वृश्चिक- आज आपकी सेहत से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। पूर्व के जान पहचान वालों की वजह से आपके कार्य पूरे होंगे। धन लाभ मिल सकता है। किसी करीबी से प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। आपको तनाव से दूर रहना होगा।

धनु- घर में आज कुछ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सावधानी से खर्च करें। आपको अपने साथी से क्रोध में बात नहीं करना चाहिए। कुछ नुकसान हो सकता है। नए काम को शुरू करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। कला से से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर- आज आप अपनी काबिलियत को लेकर उलझन में रहेंगे। कोई आपको भ्रमित कर सकता है।।बुजुर्गों के सुझावों पर गौर अवश्य करें। लापरवाही के कारण नुकसान होने की संभावना है। प्रेमियों के बीच मुलाकात नहीं होने से दूरियां आ सकती है। पुराने जान पहचान के लोगों से मुलाकात होगी।

कुंभ- आज दफ्तर के कार्यों के कारण थकान महसूस करेंगे। आस पड़ोस के लोगों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी भी काम की अनदेखी न करें। जीवनसाथी से कुछ न छिपाएं। नुकसान हो सकता है। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे

मीन- आज आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति मिलने से उत्साहित रहेंगे।पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जरूरी खरीददारी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top