राशिफल

इन राशि के जातको को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, राशिफल 27 जून 2022..

इन राशि के जातको को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, राशिफल 27 जून 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है. दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको हर मामले में आत्मनिर्भर होकर ही आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी के भरोसे किसी कार्य में निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के शादी विवाह की बात चल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान या भाई-बहन के लिए भी आप कुछ सोच विचार करेंगे और उनसे संबंधित समस्याओं को पिताजी के सामने रखेंगे, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे। इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद आज फिर से सिर उठाएगा और उसमें आपको राहत भी नहीं मिलेगी। आपकी शान शौकत में आज बढ़ोतरी होने के कारण आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं,लेकिन आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।आपको आज अक्समात धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारी अपने व्य्वसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपको आज किसी नई योजना का पता चल सकता है।

कर्क- आपको किसी ना किसी व्यावसायिक अनुबंध से जुड़े रहेंगे,तो भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपको किसी मामले में विशेषज्ञ से सलाह की आवश्यकता होगी। आप आज मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से अपना काम निकलवा सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही आपसी कलह को लेकर आपका मन दुखी रहेगा।

सिंह- आज आपको किसी कार्य में अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी अथवा कानून से संबंधित मामला है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। जिसमें आपको अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन पर वह खरे उतरेंगे।

कन्या- आज आप किसी परिवार के सदस्य के मामले में आगे बढ़ चढ़कर बोलेंगे,जिसके बाद लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपका कोई अपना आपसे नाराज होगा। गृहस्थ जीवनजी रहे लोगों में सामंजस्य बना रहेगा,लेकिन आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे,जिसमें आपको सावधान रहना होगा।

तुला- आप अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और अपने पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और यदि आपको कोई किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी,तो वह भी काफी हद तक समाप्त होगी। परिवार में किसी अहम मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके ऊपर कुछ खर्च का बोझ भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक- आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ आलोचक आपकी आलोचना करने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। कामकाज में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे।

धनु- आपको किसी महत्वपूर्ण जगह घूमने का मौका मिलेगा। संतान द्वारा आपका कोई सपना पूरा होगा व परिवार के किसी सदस्य के लिए भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं,क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट मिल सकता है। पिताजी से बातचीत करते समय आपको उनकी सारी बातें सुननी व समझनी होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह भी अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

मकर- कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा व अपने अधिकारियों को कुछ भी उल्टा या अपशब्द बोलने से बचना होगा। माताजी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे।

कुंभ– नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों द्वारा आज कोई नया पदभार सौंपा जाएगा। यदि आप किसी नए कार्य में हाथ डालेंगे,तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा,क्योंकि वह उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने आस-पड़ोस के लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

मीन– आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप वस्त्रों अथवा अन्य चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज काफी समय बाद आपको किसी मनपसंद कार्य को करने का मौका मिलेगा,जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अनबन की स्थिति चल रही थी,तो वह भी समाप्त होगी। यदि आपके शरीर में कुछ कष्ट चल रहे थे,तो उनसे भी आपको राहत मिलती दिख रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top