राशिफल

मिथुन और वृश्चिक राशि के जातको को आज होगा लाभ, राशिफल 22 सितम्बर 2023..

मिथुन और वृश्चिक राशि के जातको को आज होगा लाभ, राशिफल 22 सितम्बर 2023..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा लेकिन खर्च के साथ कमाई भी आपकी बनी रहेगी। बिजनस में आज दोपहर बाद तेजी की स्थिति रहेगी और कमाई से मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें विवाद होने की आशंका है। शाम को आपके घर किसी मेहमान और मित्र का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा।

​वृषभ- आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपको तसल्ली और मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज के दिन वृषभ राशि के जातकों की कला और रचनात्मक क्षमता में भी निखार आएगा। लेकिन आपको आज क्रोध पर काबू रखना चाहिए। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। शाम को आप थकान और शरीर में सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

मिथुन- आपको आज कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी और उलझन से राहत मिल सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी, और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिेलेगा। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से मन आनंदित होगा। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता दिख रहा है, लेकिन आज किसी प्रियजन से आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें।

​कर्क- आज का दिन नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्रदान करेगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचार करते हुए आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज शाम के समय आपके बच्चे के विवाह से जुड़े कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन कुछ मानसिक हलचल वाला रहेगा जिससे शिक्षा में परेशानी आ सकती है। आपको दुनिया भर की बातों को मन को हटाकर पढ़ाई पर मन लगाना होगा।

सिंह- दिन के पहले भाग में परिवार में आपसी कहासुनी और मतभेद संभव है। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल होगा आपके बीच के तनाव को कम कहेगा। आज शाम का समय आप पर प्रेमी के संग बिता सकते हैं। बिजनस में आज आपको लाभ मिलेगा आपका अटका और फंसा हुआ पैसा भी आज आपको वापस मिल सकता है। भाई बहनों से संबंध बेहतर होंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

​कन्या- आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। मन में दुविधा होने पर महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। माता पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन आज परेशानी वाला रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो किसी कारण से आपको यात्रा टालनी पड़ सकती है या यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें तुला राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आप अपनी संतान के किसी काम को लेकर असमंजस में रहेंगे, लेकिन आपका यह काम पूरा हो जाएगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा।

​वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा जिससे मानसिक तनाव रहेगा लेकिन शाम तक आपकी उलझन सुलझ जाएगी। आज आप किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बनेगा। जान पहचान का दायरा भी बढेगा।

​धनु- आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि आज आपके सामने कुछ अचानक से खर्च आएंगे, जिसे चाहते हुए भी आप टाल नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज उनका कोई सहकर्मी गलत आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको आंख और कान दोनों खोलकर काम करना होगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माता पिता की कृपा और आशीर्वाद से मन हर्षित होगा।

​मकर- राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क का दायरा बढ़ेगा जो इनके लिए लाभप्रद रहेगा। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए खर्चीला रह सकता है। परिवार में किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर भी आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। यात्रा के लिए आज प्लान बना रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें और खुद की गाड़ी से जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी योजना सफल होगी।

कुंभ- अपने व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ली है तो वह भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले बिताएंगे, इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज किसी विषय पर चर्चा करेंगे जिससे समस्या का निदान निकलकर आएगा। आज शाम के समय किसी खास काम के पूरा होने से आप प्रसन्नचित्त होंगे।

मीन- बिजनेस करने वाले लोगों के प्रतिस्पर्धी आज इनके लिए सिरदर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको संयम और समझदारी से चलना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है, इससे बचने के लिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज शाम परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपका कोई जरूरी काम बनेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, प्रयास सफल रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top