राशिफल

इन राशि वालों को आज व्यवसाय में मुनाफा होने की है संभावना,राशिफल 22 दिसंबर 2022..

इन राशि वालों को आज व्यवसाय में मुनाफा होने की है संभावना,राशिफल 22 दिसंबर 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष- नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। रिश्तों में विवाद की संभावना है।

वृष- आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन- आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कर्क- पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च करने से बचें। कोई बकाया धन मिलेगा। आपको सीने में विकार हो सकता है।

सिंह- जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज किसी दोस्त की वजह से तकलीफ होगी।

कन्या- आज के दिन आपको चोट लगने की संभावना है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। आपके संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।

तुला- जॉब को लेकर बड़ा लाभ संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

धनु- आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। आज आपकी मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगी। प्रेम में कलह हो सकती है।

मकर- आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। व्यवसाय में सफल रहेंगे। आज आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ- आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन नाक-कान और गले की परेशानी बनी रहेगी। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा।

मीन- धन आगमन के संकेत हैं। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top