राशिफल

आज इन राशि के जातकों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग..

आज इन राशि के जातकों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें।

वृषभ-आज आप कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नई सफलता का योग बन रहा है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है।

मिथुन- आज आप आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो काम बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आएगा। मूड अच्छा रहेगा।

कर्क- दिन का अधिकतम समय मौज मस्ती व मनपसंद के कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी व आपसी समझ बढ़ सकती है।

सिंह- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम में हस्तक्षेप से बचें। कार्यालय में कार्य की अधिकता से परेशानी हो सकती है किंतु जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से वहन करेंगे। छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या- आज आपको भाग्य का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कोई खास डील हाथ लग सकती है फायदा मिल सकता है। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला- आज आप शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यापार में निवेश करने से बचें समय अनुकूल नहीं है। परिवार में मतभेद उभर सकता है। धैर्य से काम लें जीवन साथी के साथ छिटपुट बहस हो सकती है।

वृश्चिक- दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। काम में आलस का अनुभव करेंगे। किंतु ज़ोन दिन आगे बढ़ेगा। कार्य में प्रगति होती जाएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में बाद विवाद उभर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक है किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की मदद से धन लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में कोई अहम फैसला ले सकते हैं जिसमें आगे चल कर सफलता मिलेंगी। विद्यार्थी वर्ग समय पर अपना कार्य पूर्ण करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करते हुए सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी नई व्यापारिक परियोजना की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। खर्चों की अधिकता से बजट हिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में से भटक सकता है ध्यान दें। परिवार में समय बिताएंगे किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी रखें। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैl

कुंभ- आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने किसी कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा । कार्य की अधिकता के कारण मानसिक बोझ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय ना लें । नए व्यापार का आरंभ ना करें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।

मीन- आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक नुकसान की भरपाई होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग किसी नई योजना में पूंजी निवेश कर सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे भूमि भवन से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top