राशिफल

आज इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान, राशिफल 12 अक्टूबर 2022..

आज इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान, राशिफल 12 अक्टूबर 2022..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष- व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो आपके लिए खुशी का ठिकाना नहीं होगा। आप अपनी परंपराओं को पूरा ध्यान लगाकर निभाएंगे,लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर समझा कर पाएंगे।

वृष- आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर में साज सज्जा व सजावट की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि कानून से संबंधित कोई कार्य है,तो उसमें आपको उनके नियमों को मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्य में खर्चा अधिक करेंगे,लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी होगी।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा,तभी आपकी कुछ योजनाएं पूरी हो पाएंगी और आप विद्यार्थी किसी परीक्षा के परिणामों के आने से प्रसन्न रहेंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल ही बने रहना होगा। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य को कठोरता पूर्वक बोलना पड़े,तो अवश्य बोले,लेकिन किसी काम को जल्दबाजी से कर कर खराब ना करें। आज आय कम रहेगी,लेकिन व्यय अधिक होने से आप परेशान तो रहेंगे।

कर्क- आपको आज किसी व्यक्ति की बातों में आकर किसी निवेश को नहीं करना है। आप संतान के करियर को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। लेनदेन के मामले आज अधिक होंगे,लेकिन उसमें भी आप सोच समझकर किसी पर भरोसा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहकर कार्य करना होगा व लापरवाही करने से बचें, नहीं तो उन्हें अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

सिंह- रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। छोटे बच्चे मौज मस्ती में लगे रहेंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप धार्मिक आयोजनों में रुचि रखेंगे,लेकिन आपके कुछ शत्रु उसमें भी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं।

तुला- नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से किसी दूसरे की सिफारिश ना करें,नहीं तो इससे उनको नुकसान हो सकता है। आप अपने घर की मरम्मत का कार्य शुरू करवा सकते हैं। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़ेगा,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक- आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखते हुए एक बजट प्लान करके चलना होगा। यदि आपने जोश में आकर कुछ अधिक खर्चे किए,तो बाद में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आप अपने भाई बहनों से रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे,लेकिन माता-पिता की बात मानकर यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

धनु- विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत करते नजर आएंगे,जिसमें वह सफलता भी आसानी से हासिल कर पाएंगे, लेकिन यदि आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले,तो अवश्य दिखाएं,तभी लोग आपको समझ पाएंगे। आप अति अवसरवादी होने से बचे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। यदि बड़े लोग आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपे,तो आपको उनकी बात ध्यान से सुननी होगी,तब आपको उन पर अमल करना होगा।

मकर- परिजनों से आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा। यदि किसी बात पर उलझे, तो रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है और घर में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे,तभी लोग आपकी बात मानते नजर आएंगे,नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। भावनात्मक मामलों में आज आप पहल करने से बचें। आपके घर में किसी बाहर वाले व्यक्ति की क्लोज़नेस बढ़ सकती है,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कुंभ- आज आप अपने आलस्य को दूर भगाकर काफी एक्टिव रहेंगे और अपने कार्य पर पूरा ध्यान देंगे,जिससे आपके शत्रु भी आपसे ईष्या कर सकते हैं,लेकिन आपको समझ नहीं आएगा की किन कामों में जल्दबाजी दिखानी चाहिए। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मीन- व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है,वह भाईचारे को बढ़ावा देंगे,जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने परिजनों और माता-पिता का भरोसा भी जीतने में आप कामयाब रहेंगे,लेकिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी,तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top