उत्तराखंड

दिवाली पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट..

दिवाली पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट..

वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द,पढ़िए पूरी खबर..

 

 

 

 

 

 

 

 

दिवाली को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही वन कर्मियों के भी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। वन कर्मचारियों को रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गहन गश्त और जांच करने के लिए कहा गया है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: दिवाली को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही वन कर्मियों के भी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। वन कर्मचारियों को रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गहन गश्त और जांच करने के लिए कहा गया है। दिवाली पर उल्लू और जंगली जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है।

हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय का कहना हैं कि वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रामनगर वन प्रभाग व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने कहा कि वन क्षेत्र की सीमाएं खुली होने की वजह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top