उत्तराखंड

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट..

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट..

 

 

 

 

 

 

 

पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को 418 इंजीनियर कोर सेना के बैंड की मधुर धुन के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड में स्थापित किया जाएगा।

 

 

उत्तराखंड: शीतकाल के हेमकुंड साहिब के कपाट सोमवार यानी आज विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। सोमवार सुबह 10 बजे सुखमणी पाठ शुरू होगा। 11:15 से 12:30 बजे तक शबद कीर्तन और 12:30 से एक बजे तक इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। दोपहर एक बजे हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को 418 इंजीनियर कोर सेना के बैंड की मधुर धुन के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड में स्थापित किया जाएगा।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना हैं कि कपाट बंद होने पर हेमकुंड साहिब में करीब 1500 श्रद्धालु शामिल होंगे जिसमें हेमकुंड साहिब के प्रधान ट्रस्टी जनक सिंह का जत्था, जालंधर से भगत सिंह का जत्था, करनाल से अमरजीत का जत्था व अन्य श्रद्धालु शामिल रहेंगे।

आपको बता दे कि हेमकुंड साहिब में दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे वहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते इस साल कपाट बंद होने में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दो दिन से बर्फबारी के चलते रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गई है। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोठियाल का कहना हैं कि सुरक्षा को देखते हुए सुबह हेमकुंड साहिब जाने वाले करीब 300 श्रद्धालुओं को घांघरिया में रोक दिया गया। मौसम साफ होने पर उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top