रुद्रप्रयाग। केदार आपदा के बाद स्वयं सेवी संस्था हेल्पेज इंडिया द्वारा केदारघाटी में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है। हेल्पेज इंडिया ने अगस्त्यमुनि के निकट गिंवाला गांव में सवा दो करोड़ रुपए की लागत से चिकित्सालय भवन तैयार किया है। इसमें मुख्य रूप से फिजियोथैरेपी के साथ ही सामान्य रोगियों की जांच, पैथोलाॅजी लैब और गंभीर बीमार रोगियों को रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
हेरिटेज इंडिया के समन्वयक प्रवीण राय और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पंकज राठौर ने बताया कि इस अस्पताल में उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से लकवा पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिनका यहां पर डाॅ फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ रंगलाल यादव द्वारा उपचार किया जा रहा है। यहां वह लोग भी पहुंच रहे हैं, जिनका दिल्ली, मंबई, चंडीगढ़ में उपचार हो चुका है। संतोषजनक उपचार न होने पर वे यहां पर पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचकर कई गंभीर मरीज ठीक हो रहे हैं। जिस कारण दिनों-दिन ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
आपदा के बाद से सेवा दे रही है हेल्पेज इंडिया
By
Posted on