स्वास्थ्य मंत्री डाॅ रावत आज पहुंचेंगे रुद्रप्रयाग..
रुद्रप्रयाग: प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता मंत्री डाॅ धन सिंह रावत आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद उनके द्वारा केदारनाथ रूट का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही निरीक्षण के बाद वे जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाॅ धन सिंह रावत द्वारा आज 12 बजे धारी देवी से जनपद रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। जनपद आगमन के पश्चात वे संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा रूट का निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण के पश्चात वे जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।