उत्तराखंड

कोश्यारी के इस्तीफे के बाद हरीश रावत ने भाजपा पर साधा निशाना..

कोश्यारी के इस्तीफे के बाद हरीश रावत ने भाजपा पर साधा निशाना..

 

 

 

 

 

 

महाराष्ट्र में राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंताजनक बताया है। कोश्यारी ने भले ही पद से इस्तीफा दिया हो, लेकिन हरीश रावत ने इसे भाजपा के शीर्ष नेेतृत्व का फैसला बताते हुए निशाना साधा है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: महाराष्ट्र में राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंताजनक बताया है। कोश्यारी ने भले ही पद से इस्तीफा दिया हो, लेकिन हरीश रावत ने इसे भाजपा के शीर्ष नेेतृत्व का फैसला बताते हुए निशाना साधा है। फेसबुक पेज पर हरीश ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उनका कहना हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटा ही दिया। हरीश ने रमेश पोखरियाल निशंक का भी जिक्र किया है।

उनका कहना हैं कि देश को नई शिक्षा नीति देने वाले निशंक को भी बीच में ही पद से हटा दिया गया था। हरीश रावत ने कहा कि इस तरह कार्यकाल के बीच में पट से हटना चिंताएं पैदा करता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की राजनीति के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और हमेशा बने रहेंगे। वह उनके विचारों के नहीं, बल्कि उनके समर्पण के कायल हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top