उत्तराखंड

सूखता नहीं है हरेला लोकपर्व पर लगाया पौधा..

सूखता नहीं है हरेला लोकपर्व पर लगाया पौधा..

सीएम धामी ने किया हरेला लोकपर्व का शुभारंभ..

 

 

 

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड में हरेला लोकपर्व का उत्सव आज से शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है।प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में हरेला लोकपर्व का उत्सव आज से शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है।
प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। कहा जाता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी।

 

प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। वहीं आज प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। सभी लोग आज हरेला पर्व पर पौधरोपण कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का त्योहार है। उनका प्रयास है कि हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो और आने वाली पीढ़ी भी इसकी भागीदार बने।

 

हमें पौधे रोपने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी ध्यान देना होगा। आपको बता दे कि 23 जून से भाजपा के शुरू किये इस अभियान के तहत शुक्रवार को भी सीएम धामी ने नगरा तराई स्थित आवास पर रुद्राक्ष और आम के पौधे रोपे। सीएम ने वन एवं उद्यान विभाग से आपसी सामंजस्य से पौधरोपण और रोपे गए पौधो का संरक्षण करने के लिए कहा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top