उत्तराखंड

प्रधानाचार्य रावत के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर..

प्रधानाचार्य रावत के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर..

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम में कार्यरत प्रधानाचार्य ग्राम बच्चवाड़ निवासी दर्शन सिंह रावत के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विदित हो कि स्वर्गीय रावत को शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जबकि साक्षरता मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। सूर्यप्रयाग घाट में अंत्येष्ठि में उनके सुपुत्र वरुण राज व अंकित राज ने मुखाग्नि दी। वहीं प्रधानाचार्य रावत के निधन पर शिक्षा जगत, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

उनके निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी, चारधाम विकास परिषद पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य पंडित शिव प्रसाद ममगांई, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राशिसं के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एलएस दानू, बीईओ जखोली सीएल वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, राइंका रामाश्रम के प्रभारी प्रधानाचार्य एसएस भंडारी, राशिसं जिलाध्यक्ष आनन्द जगवाण, माशिसं जिलाध्यक्ष सुखदेव रावत, ब्लाक अध्यक्ष सुनील मैठाणी, ब्लाक मंत्री डाॅ जेपी चमोली, व्यापार मण्डल अध्यक्ष डाॅ हर्षवर्धन नैथानी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, उद्यान खण्ड अधिकारी विक्रम राणा, प्रधानाचार्य गोविन्द नेगी, जसपाल चौहान, आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, प्रधानाचार्य आनंद राणा, दिगपाल नेगी, गिरवीर रावत सहित सैकड़ों लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजंलि दी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top