उत्तराखंड

दूध बोली मातृ भाषा में छात्रों का किया मार्ग दर्शन..

दूध बोली मातृ भाषा में छात्रों का किया मार्ग दर्शन..

राइंका मालतोली में राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन..

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर काॅलेज मालतोली में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने अपनी दूध बोली मातृ भाषा में राज्य स्थापना दिवस पर छात्रों का मार्ग-दर्शन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए।

उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही राज्य का निर्माण हो पाया। आज हमें उनके आदर्शो पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि छात्रों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की जानकारी होनी चाहिए। जिस राज्य की स्थापना के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उसकी सम्पूर्ण जानकारी होनी जरूरी है। दरमोड़ा ने विभिन्न गांवों से आये गरीब, असहाय, निराश्रित एवं वृद्ध व्यक्तियों को कम्बल, छाता, छड़ी वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी बीबी थपलियाल, जगदम्बा बेंजवाल, राजेन्द्र रावत, प्रधानाचार्य बृजमोहन सजवाण, ग्राम प्रधान शंकर सिंह, भरत सिंह, विजय सिंह, रणबीर सिंह, बीर सिंह, टेक राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top