उत्तराखंड

राबाइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान..

राबाइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान..

 

 

रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवियों व विद्यालय की समस्त छात्राओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पेट्रोल पंप तक रैली निकाली। इसके पश्चात स्वयं सेवियों व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट के मार्ग दर्शन में विलोटा मंदिर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। प्रधानाचार्या डाॅ ममता नौटियाल ने सभी बच्चों को राज्य स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी।

 

साथ ही कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट ने भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान स्कूल स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में काजल प्रथम, दिव्या द्वितीय व साक्षी जगवाण ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रवक्ता ममता रावत, सुषमा चैधरी, मीनाक्षी नेगी, अंजना रावत, गीता त्रिपाठी, व्यायाम शिक्षिका संगीता परमार, शोभा डोभाल, प्रवक्ता आशा चंद्रा, प्रवक्ता मीनाक्षी सिंधवाल, शोभा, चांदनी मेहरा, हिमांशी, नीकिता, शीतल, कविता, सोनम, प्रियंका सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top