देश/ विदेश

प्रेमिका ने प्रेमी के कर दिए छोटे छोटे टुकड़े, और काटकर बना दी बिरयानी…

प्रेमिका ने प्रेमी के कर दिए छोटे-छोटे टुकड़े, और काटकर बना दी बिरयानी…

देश-विदेश : वैलेंटाइन वीक आने ही वाला था, लेकिन इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका प्यार की कसमें खाकर सेलेब्रेट करते हैं। लेकिन कई बार प्यार में धोखा भी मिल जाता है। प्यार में धोखा खाने पर इंसान की जिंदगी बदल ही जाती है। कुछ लोग वो हैं जो अपने ही टूट जाते हैं वहीं कुछ लोग बदले की भावना से भर जाते हैं। ऐसे लोग सही गलत भुला कर क्राइम करने से भी बाज नहीं आते है।

 

क्राइम की ऐसी ही खौफनाक स्टोरी दुबई से सामने आई थी, जहां एक महिला को पता चला कि उसका प्रेमी उसकी जगह किसी और से शादी करने जा रहा है। ये जानने के बाद उसने अपने प्रेमी को सबक सिखाने का फैसला कर दिया। महिला ने अपने प्रेमी से बात करने की जगह उसकी हत्या ही कर डाली और फिर उसकी बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। सबसे खौफनाक बात तो ये थी कि महिला ने डेड बॉडी को चावल में मिला कर उसकी बिरयानी बना दी।

 

इस तरह हुआ मामले का खुलासा…

ये सनसनीखेज मामला संयुक्त अरब अमीरात से सामने आया है। यहां एक महिला अपने से 10 साल बड़े शख्स के प्यार में डूबी हुई थी। दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक महिला को जानकारी मिल गयी कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी होने के बाद महिला पर बहुत गुस्सा आया। उसने बदला लेने की ठानी ली। दोनों बीते सात साल से डेट कर रहे थे। और एक साथ मोरोक्को में रह रहे थे। शादी की बात महिला को खुद उसके प्रेमी ने ही बताई थी।

 

 

शादी की बात जानते ही महिला गुस्से में आ गई। उसने किचन में रखे तेजधार वाले हथियार से अपने प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने डेड बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और उसे बहरीन में बनने वाली पारम्परिक डिश मैचबुश में मिला कर पका दिया। मैचबुश बिरयानी का ही एक प्रकार है जिसे यूएई में काफी चाव से खाया जाता है। महिला ने चावल के साथ प्रेमी के मीट को भी पका दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने सारी डिश कुछ लोगों के साथ साथ कुत्तों को भी खिला दिया।

 

 

इस हत्याकांड का खुलासा भी नहीं हो पाता लेकिन एक गलती की वजह से महिला पकड़ी गई। कई दिनों से गायब शख्स का छोटा भाई उसे ढूंढता हुआ महिला के अपार्टमेंट में पहुंच गया। वहां उसे भाई के दांत नजर आए। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। शख्स के भाई ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि प्रेमी की बॉडी उसने पकाकर लोगों और कुत्तों को खिला दी। अब महिला पुलिस की हिरासत में है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top