उत्तराखंड

उत्तराखंड में घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास..

उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास..

उत्तराखंड : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में घर के बाहर खेल रही आठ वर्ष की बच्ची से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। बच्ची को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने बच्ची को पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच लड़की का शोर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।

आक्रोशित लोगों ने थाने में सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन गिरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी  के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

परिजनों का कहना है कि देर शाम को ट्रांजिट कैंप में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच चामुंडा मंदिर के पास पीलीकोठी ट्रांजिट कैंप निवासी भूरा वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि बच्ची को अकेला देख भूरा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि निकटवर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति उसके पति की अनुपस्थिति में अकसर उसके घर आकर उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील बात और छेड़छाड़ करता है।

आरोप है कि विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top