देश/ विदेश

दुष्कर्म का विरोध करने पर मौसा-मौसी ने कि युवती की हत्या..

दुष्कर्म का विरोध करने पर मौसा-मौसी ने कि युवती की हत्या..

देश-विदेश: दिल्ली पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में उसके कलयुगी मौसा और मौसी को गिरफ्तार किया है। मौसा ने अपनी ही भतीजी से रेप (Rape) की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करके उसका शव बेड में छिपाकर घर में रख दिया पुलिस ने इस संबंध में किशोरी के मौसा व मौसी को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार निवासी वकील पोद्दार (51) और सविता (45) के रूप में हुई है।

वकील अपनी साली की 17 वर्षीय बेटी के साथ संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर उसने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी। बाद में शव को कंबल में लपेट कर बेड में डाल दिया। दोनों शव को ठिकाने नहीं लगा पाए। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी और उनका भेद खुल गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। नंद नगरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर को नंदनगरी के ताहिरपुर इलाके में एक घर में बेड बॉक्स से एक लड़की का शव बरामद हुआ। जांच में पता चला कि जिस लड़की की मौत हुई है वह उसी घर में अपने मौसा वकील पोद्दार और मौसी के साथ रहती थी, लेकिन 23 अक्टूबर से उसे किसी ने नहीं देखा था। मृतक की मौसी ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह वह भीख मांगने गई। जब वापस लौटी तो उसके पति ने बताया कि वह भतीजी को गाजियाबाद के एक अनाथालय में दे आया है। इसके बाद वह अगले दिन भीख मांगने निकल गई। सविता ने बताया कि रात को वापस लौटी तो उसके घर पर ताला लगा हुआ था। और वह रिश्तेदार के यहां सो गई।

अगले दिन दुर्गंध आने पर उसे भी भांजी की हत्या का पता चला। पुलिस को सविता पर कुछ शक हुआ। सविता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी रही। पुलिस ने वकील पोद्दार की तलाश शुरू कर दी। वकील की लोकेशन हैदराबाद और बिहार की मिली। पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बिहार और हैदराबाद रवाना की। बाद में शनिवार को वकील को बिहार के मधेपुरा स्थित बस स्टैंड से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली।

 

पुलिस की पूछताछ के दौरान वकील ने बताया कि व ह रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी सविता भीख मांगती है। 28 सितंबर को उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

सविता ने भांजी को गांव वापस भेजने की कोशिश की, लेकिन पढ़ाई पूरी करने की बात कर किशोरी ने मना कर दिया। वकील किशोरी पर बुरी नजर रखने लगा। परेशान होकर खुद सविता ने किशोरी की हत्या करने की बात की। 23 अक्तूबर को वकील ने सोते समय किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बाद में उसकी रॉड से हत्या कर दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top