उत्तराखंड

 सेना के जवान की डूबने से मौत..

 सेना के जवान की डूबने से मौत..

उत्तराखंड : उधमसिंह नगर के दिनेशपुर के कूल्हा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह नयाल जो 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। फिलहाल पुष्पेंद्र 13 राष्ट्रीय राइफल में सैनिक थे। पुष्पेंद्र चार अक्टूबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आये थे। रविवार रात को खाना खाने के बाद पुष्पेंद्र करीब रात आठ बजे घर के समीप हरिपुरा जलाशय में टहलने गए। काफी देर के बाद घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज बीन शुरु की।

 

सैनिक पुष्पेंद्र जलाशय के किनारे टहलता हुआ देखा गया पता चलने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय युवकों के सहयोग से रेस्क्यू कर जलाशय से पुष्पेंद्र का शव निकाला। जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से पुष्पेंद्र की मौत जलाशय में डूबने से हुयी है। पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुन कर घर में कोहराम मच गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top