उत्तराखंड

यमुनोत्री राजमार्ग पर यात्री वाहन के ऊपर गिरे बोल्डर

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हुआ यूँ कि एक मैक्स वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए। वाहन में छह लोग सवार थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। घटना Nh 94 स्यानचट्टी स्थित डबरकोट के पास हुई।

यात्री वाहन अभी भी फ़ंसा हुआ है, जबकि पत्थर अभी भी गिर रहे हैं। इस घटना में किसी तरह यात्रियों ने जान बचाई। एक यात्री के हाथ में चोटें आई हैं। सभी 05 यात्री रतलाम मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जिसमें तीन महिला और दो पुरुष और एक वाहन चालक शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top