उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यालय में डटे रहेंगे अधिकारी

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यालय में डटे रहेंगे अधिकारी..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आगामी 13 मार्च से विधानसभा भवन भराड़ीसैण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए हैं तथा विषम परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं अन्य संगठनों द्वारा विधायकों के माध्यम से उठाए जाने वाले विभिन्न संभावित महत्वपूर्ण मुद्दों की तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि विधान सभा सत्र में उठाए गए प्रश्नों का उत्तर दिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालय अवधि के उपरांत भी मुख्यालय एवं दूरभाष पर उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top