उत्तराखंड

वन कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

27 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
रुद्रप्रयाग। दो सूत्रीय मांगों को लेकर वन प्रभाग रुद्रप्रयाग के वन आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि सोमवार तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 27 मार्च से वन कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

दरअसल, वन कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनकी वन दरोगा में तैतीस प्रतिशत सीधी भर्ती के निर्णय के निरस्त करने और वन आरक्षी से वन दरोगा के पदों पर पदोन्नति के लिए दस वर्षों की समय सीमा समाप्त करने की मांग है। लम्बे समय से वन कर्मियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे अब आंदोलन पर अड़िग हैं। आक्रोशित वन कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से वन कर्मियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। वन कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य करते रहे हैं और उनकी मांगों पर अमल करने के वजाय सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। यदि सोमवार तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 27 मार्च से वन कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को विवश हो जायेंगे। इस मौेके पर संघ के अध्यक्ष दिग्विजय झिंक्वाण, कुलदीप रावत, आशुतोष पुरोहित, गोविंद जगवाण, विजय थपलियाल, कुलदीप थपलियाल, विक्रम भंडारी, भरत सिंह चैहान, दिनेश लाल, कमला प्रसाद, मदन सिंह नेगी, राम सिंह नेगी, नागेन्द्र पाल, वृजमोहन सिंह सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top