उत्तराखंड

सडक दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत..

सडक दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत..

सडक दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत..

उत्तराखंड: पौड़ी के श्रीनगर में देर शाम सडक दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह स्कूटी पर सवार थे। वहीं गड्ढे में स्कूटी स्लिप होने से वह सड़क पर गिर गए। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीनगर वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58 वर्षीय) ने कीर्तिनगर से एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी।

 

इस दौरान कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के समीप गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान सुमेर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद से स्कूटी चालक फरार है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे, घटना के बाद से उनके घर में शौक का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top