उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी..

बद्रीनाथ-केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी..

मौसम के करवट बदलने से ठंड से कांपे लोग..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली हैं। बद्री-केदार सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। देर शाम तक हिमपात जारी रहा। कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर कार्यरत हैं। बद्रीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसो, नंदा घुंगटी, नीती और माणा घाटी की चोटियों पर भी बुधवार को हिमपात हुआ, जिससे ठंडक बढ़ गई हैं। उसी समय केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिससे आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई।

केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वही द्वितीय केदार मधेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई। इधर, जिले के प्रशासनिक केंद्र रुद्रप्रयाग व आसपास के क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे। डीएम मयूर दीक्षित का कहना हैं कि केदारनाथ में फिलहाल 100 से ज्यादा मजदूर हैं। उन्हें पर्याप्त राशन, सब्जी और गर्म कपड़े दिए गए हैं

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top