देश/ विदेश

इस महिला ने अपने बच्चों को तीसरे फ्लोर की खिड़की से फेंका नीचे, वीडियो वायरल..

इस महिला ने अपने बच्चों को तीसरे फ्लोर की खिड़की से फेंका नीचे, वीडियो वायरल..

देश-विदेश: इस दुनिया में यदि कोई आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वह कोई नहीं बल्कि आपकी मां हैं। इस धरती पर केवल मां ही है जो अपने बच्चे की सलामती के लिए हर समय हाजिर रहती हैं। मां की ममता में प्यार की ऐसी करोड़ों दास्तां हैं, जो एक पत्थरदिल इंसान को भी पिघलने के लिए मजबूर कर देता हैं। इसी ममता का एक ताजा मामला तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से आयाहैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद बाकी लोगों की तरह आप भी भावुक हो जाएंगे।

 

दरअसल, इस्तांबुल के एसेलर डिस्ट्रिक्ट में मौजूद एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार को आग लग गई थी। 5 मंजिल वाली इस बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर एक महिला अपने चार बच्चों के साथ के साथ थी। आग लगने के बाद बिल्डिंग से बाहर जाने के सभी रास्ते भी बंद हो गए थे, जिसकी वजह से वह अपने सभी बच्चों के साथ वहीं फंस गयी थी। परिस्थितियों को देखते हुए वह काफी घबरा गई लेकिन उसने हिम्मत नहीं हरी। महिला ने पहले तो खिड़की पर जाकर लोगों से मदद मांगी फिर एक-एक करके अपने बच्चों को खिड़की से नीचे फेंक दिया। बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने कंबल की मदद से बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

इस पूरे मामले में इस्तांबुल के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना के बाद महिला उसके सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गयी थी। जिसके बाद वहां से काला धुआं निकल रहा था। तभी वहां मौजूद महिला खिड़की पर आकर मदद के लिए आवाज लगाने लगी। महिला की आवाज सुनने के बाद वहां कई लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने बच्चों को कंबल की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया। हालांकि, हादसे के कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top