देश/ विदेश

6 बच्चों के पिता ने बुर्का पहनाकर अगवा किया नाबालिग लड़की को..

6 बच्चों के पिता

6 बच्चों के पिता ने बुर्का पहनाकर अगवा किया नाबालिग लड़की को..

देश-विदेश : न्यू आगरा क्षेत्र के अस्पताल के बाहर से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मेरठ और अलीगढ़ में दबिश दी। मगर, आरोपी हाथ नहीं आ सका। किशोरी का भी पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पत्नी और दो भाभियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाहै । उसका भाई भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छह बच्चों का पिता है। उसने तीसरी बार किशोरी का अपहरण किया है।

 

 

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर न्यू आगरा में रहती थी। दयालबाग स्थित एक अस्पताल से दवा लेने आई थी। तभी अचानक लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उसे ले जाता नजर आ रहा है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।

 

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव निवासी मेहताब राणा के रूप में हुई है। वह कंधे पर बैग टांगकर अस्पताल में आया था। वह बाहर आया तो उसके साथ किशोरी भी थी। वह बुर्का पहने हुए थी। वह उसे लेकर जाता नजर आ रहा है। सीओ हरीपर्वत अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी मेहताब राणा की पत्नी भूरी, भाभी रेशमा और शानू को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया है।

 

 

सूत्रों के अनुसार, मेहताब का भाई गुलफाम भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चार टीम आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

 

 

तीन बार किया अगवा..

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहताब किशोरी को अगवा करके ले गया था। उसे मेरठ में ले जाकर रखा था। तब आरोपी को उसके घरवालों ने शरण दी थी। मुकदमा दर्ज किया गया था। दबाव में मेहताब के परिवार वाले किशोरी को मेरठ के एक थाने में छोड़ गए थे। दो माह बाद मेहताब राणा किशोरी को अगवा करके ले गया था।

 

 

इस बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उसके पास हाईकोर्ट का स्टे था। पुलिस ने पहले स्टे खारिज कराया था। बाद में उसे जेल भेजा था। मुकदमे में दो नाम और बढ़ाए गए थे। मुकदमे की विवेचना आज तक लंबित है। पुलिस मददगारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अब मेहताब राणा किशोरी को तीसरी बार अगवा करके ले गया था। उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।

 

 

6 बच्चों का पिता है आरोपी..

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया है कि वर्ष 2018 में मेहताब राणा मेरठ से आगरा के होटल में नौकरी करने आया था। मेहताब ने ताजगंज क्षेत्र में एक मकान किराये पर ले लिया। तभी उसकी पहचान किशोरी के पिता से हो गई। यहां पर उसकी मुलाकात किशोरी से हो गई। उसे जाल में फंसाने के बाद मिलने लगा। विवेचना में पता चला कि आरोपी की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके 6 बच्चे भी हैं। न्यू आगरा थाने की एक टीम ने मेरठ में डेरा डाल रखा है। हालांकि उसकी लोकेशन दिल्ली की मिली हुई है।

 

 

बेटी को बरामद कराने के लिए ट्विटर पर छेड़ी मुहिम..

थाना न्यू आगरा क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के मामले में ट्वीट भी किया गया है। इसके बाद किशोरी को बरामद करने के लिए ट्विटर पर मुहिम छेड़ दी गई है। किशोरी को ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया गया है। इस पर आगरा पुलिस ने भी ट्वीट किया। इसमें पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। वहीं प्रकरण के बारे में भी बताया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top