देश/ विदेश

महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा स्कूटी सवार लड़की को थप्पड़..

महिला पुलिसकर्मी

महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा स्कूटी सवार लड़की को थप्पड़..

देश-विदेश : वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसा वारदात सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां एक महिला एक स्कूटी लेकर आती है और सड़क पर ही रुक जाती है। लड़की के पास दो पुलिस कर्मी आते हैं और उससे बहस करने लगते है। लड़की भी पुलिस कर्मियों को बेझिझक जवाब दे देती है।

 

 

देखते-देखते महिला एसआई लड़की को एक थप्पड़ जड़ देती है। यह पूरा वारदात कर्नाटक के मांड्या शहर का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूटी सवार एक लड़की की पुलिसकर्मियों से बहस हो रही है। लड़की मोबाइल पर किसी से बात कर रही है।

 

 

लड़की स्कूटी छोड़ने को तैयार नहीं होती तो कहासुनी के बीच एक महिला पुलिसकर्मी उसे तमाचा मार देती है। इस घटना पर पुलिस की तानाशाही को भी माना जा रहा है। लड़की ने अपनी स्कूटी नो पार्किंग एरिया में खड़ी की हुई थी। पुलिस ने स्कूटी को सीज़ करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

इसी बात पर वो लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करने लगती है। लड़की का कहना था कि पुलिस उससे जुर्माना ले सकती है, लेकिन स्कूटी सीज़ नहीं कर सकती है। एक पुलिसकर्मी स्कूटी को वहां से ले जाने की कोशिश करने लगता है। लेकिन लड़की ऐसा नहीं होने देती। लड़की ऐसा देख अपनी स्कूटी पर बैठ गई। तेज आवाज़ में पुलिसवालों पर चिल्लाने लगती है। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिलाकर्मी ने उसे तमाचा मार देती है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

फिर दूसरी महिला पुलिसकर्मी उस लड़की को स्कूटी से हटा देती है। यह सब देख लड़की का गुस्सा और भड़क जाता है। वीडियो में कहीं भी लड़की के पास हेलमेट नहीं दिखा रहा है। हालांकि बाद में जब लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाया गया तो पुलिस अधिकारियों ने उसकी कम उम्र देखते हुए इस मामले में आगे और कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि लड़की नाबालिग है और छात्रा है। पुलिस ने लड़की को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top