उत्तराखंड

सेवानिवृत्त होने पर रुद्रप्रयाग कोतवाल बिष्ट को दी विदाई..

42 वर्ष के सेवाकाल में कोतवाल बिष्ट ने किये कई सराहनीय कार्य..

1979 में आरक्षी पद पर पौड़ी जिले में हुये थे भर्ती..

रुद्रप्रयाग:  रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस प्रशासन, व्यापार संघ और स्थानीय जनता की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने श्री बिष्ट के साथ रहे अपने अनुभवों को साझा किया गया। कोरोना काल सहित यात्रा के समय में कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट का सराहनीय योगदान रहा है। कोरोना काल में वह समय-समय पर अपने स्तर से गरीब जरूरतमंदों की मदद भी करते रहे।

 

कुंवर सिंह बिष्ट पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम पालछुन्नी, पोस्ट नारायणबगड़, जनपद चमोली वर्ष 1979 में जनपद पौड़ी गढ़वाल से आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। अपनी मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के दम पर ये 1986 में मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 1998 में उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की गयी। वर्ष 2016 को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए। लगभग 42 वर्ष के अपने सेवा काल में ये अविभाजित उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, पौड़ी, देहरादून, टिहरी तथा रुद्रप्रयाग जिले में अपनी सेवायें देते रहे।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी सेवाकाल में एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना होता है, लेकिन इनके द्वारा उनके अब तक के कार्यकाल में पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य किया गया है, आज भी ये पूरी तरह से फिट हैं। कुंवर सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में सम्पूर्ण पुलिस परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर उनके तीनों पुत्र व पोते-पोतियां भी उपस्थित रही। श्री बिष्ट जी द्वारा बताया गया कि उनका बचपन और प्रारंभिक जीवन बड़ी विपत्तियों में बीता हुआ है। उनके द्वारा हमेशा मेहनत को चुना गया, जिस कारण वे आज प्रसन्न मन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

 

आज की तिथि को उनके दो पुत्र उत्तराखंड पुलिस में तथा एक पुत्र आइटीबीपी में हैं। उन्होंने कहा कि इस विभाग में रहते हुए अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने श्री बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, पुलिस महानिदेशक, महोदय उत्तराखंड तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो इत्यादि भेंट किए गए। इस मौके पर व्यापार संघ रुद्रप्रयाग अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, जिपंस नरेन्द्र बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, लक्ष्मण सिंह, अंकुर खन्ना, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अनिल मनराल सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top