उत्तराखंड

कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों का सफर अब होगा आसान..

कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों का सफर अब होगा आसान..

काठगोदाम से अब फिर शुरू हो रही है ये एक्सप्रेस ट्रेन..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों का सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि अब लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से काठगोदाम से चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को अब लालकुआं नहीं जाना पड़ेंगा। अब यात्री सीधे काठगोदाम से सफर कर सकेंगे।

 

उत्तराखंड: अब कुमाऊं से लखनऊ जाने वालों का सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि अब लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से काठगोदाम से चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को अब लालकुआं नहीं जाना पड़ेंगा। अब यात्री सीधे काठगोदाम से सफर कर सकेंगे। आपको बता दे कि लखनऊ-काठगोदाम लखनऊ के बीच चलने वाली 15043/15044 एक्सप्रेस जो वर्तमान में लालकुंआ में शार्टओरिजिनेट/शार्टटर्मिनेट हो रही थी।

लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 1 सितम्बर 2022 से काठगोदाम तक सेवा देगी और वही टर्मिनेट होगी। जबकि 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस 2 सितम्बर 2022 से अपनी यात्रा काठगोदाम से प्रारंभ कर लखनऊ पहुंचेगी। अब तक लालकुआं से ट्रेन का संचालन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यात्रियों को लालकुआं जाना पड़ रहा था तो वहीं कई लोग ट्रेन के बजाए बस से यात्रा कर रहे थे। लेकिन अब फिर से काठगोदाम से सीधे ट्रेन मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी थोड़ा कम होगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top