उत्तराखंड

अवैध संबंधों के चलते बुजुर्ग महिला की करवाई हत्या..

अवैध संबंधों के चलते बुजुर्ग महिला की करवाई हत्या..

उत्तराखंड: दो महीने पहले लंढौरा क्षेत्र के गांव का गाधारोणा के खेत में बने नलकूप के पास से एक महिला का शव बरामद हुआ था अवैध संबंधों की जानकारी लगने पर महिला की हत्या की गई थी। मृतका की महिला रिश्तेदार ने प्रेमी के हाथों उसका कत्ल करवाया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला की शिनाख्त रिहाना (62) पत्नी महबूब निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा के रूप में हुई थी। महिला के पुत्र गुलबहार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रिहाना के रिश्ते की एक महिला का एक दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग था। रिहाना ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया था।

 

 

इसके बाद आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिहाना को रास्ते से हटाने की योजना बनाने के लिए अपने प्रेमी पर जोर डाला था। आरोपी लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी गांव में चाट की ठेली लगाता था। उसकी मुलाकात लक्सर के गांव जसोदरपुर निवासी महिला से हुई। रिहाना अपनी रिश्तेदार के यहां लक्सर गई थी। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

आरोपी महिला ने बदनामी के डर से अपने प्रेमी पर रिहाना को रास्ते से हटाने के लिए कहा। उसने रिहाना की हत्या का प्लान बनाया। लक्सर से जब रिहाना अपने घर टांडा भनेड़ा के लिए चली तो आरोपी भी उसी मिनी बस में सवार हो गया। वह उसी बस से वह लंढौरा पहुंचा। जहां पर रिहाना किसी सवारी का इंतजार करने लगी।

 

 

इस पर आरोपी युवक पास में खड़ी एक बाइक उठाकर उसके पास पहुंचा तथा उसे घर पहुंचाने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई। आरोपी उसे लेकर गाधारोणा के जंगल में ले गया। एक नलकूप के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। वहां से वह फरार हो गया और फोन पर अपनी प्रेमिका को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अशरफ पुत्र जहीर निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना घोसी जिला मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुलतानपुर कुन्हारी लक्सर और इसराना पत्नी शाहनवाज निवासी जसोदरपुर कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top