देश/ विदेश

इस देश में आया 7. 2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी..

इस देश में आया 7. 2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी..

देश-विदेश: जापान में टोक्यो के पास भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई हैं। भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई हैं। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।

जानकारी के अनुसार भूकंप के आने के तुरंत बाद सुनामी की पहली लहरे करीब 1 मीटर (3.2 फीट) तक उठीं और तटों से टकराईं। भूकंप शाम करीब 6 बजकर 9 मिनट पर आया। भूंकप के बाद न्यूक्लियर प्लांट्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को रोक दिया है, जिसमें शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा भी शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top