देश/ विदेश

बेरोजगार भारतीय युवक को दुबई पुलिस ने किया सम्मानित..

बेरोजगार भारतीय युवक को दुबई पुलिस ने किया सम्मानित..

देश-विदेश: दुबई में एक भारतीय प्रवासी का दरिया दिली सामने आई है। जिन्हें पैसों तथा सोने से भरा बैग मिला। लेकिन उन्होंने इसे रखा नहीं बल्कि इसके मालिक को वापस लौटा दिया। हालां कि सबसे बड़ी बात यह भी है कि जिस समय उन्हें बैग मिला उस समय वो बेरोजगार थे। लेकिन वक्त में भी उन्होंने अपनी ईमान दारी दिखाई तथा पैसे वापस कर दिया। इनका नाम रितेश जेम्स गुप्ता है जो भारतीय मुल के है।

 

 

दुबई में जब उन्हें वो बैग मिला तो फौरन उन्होंने उस शख्स को वापस लौटा दिया। जिसमें 14,000 डालर नकदी एक सोने के गहने और तीन अमेरिकी पासपोर्ट थे। सभी चीजों को वापस उसके मालिक को लौटा दिया। जब ये दरिया दिली सामने आई तो दुबई पुलिस ने भी उन्हें सम्मा नित करने का मौका नहीं छोड़ा। दर असल अल क्यासीस पुलिस स्टेशन के निदेशक ब्रिगेडियर युसुफ अब्दुल्ला सलीम अल अदिदि ने गुप्ता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मा नित किया।

 

 

जिसे पाकर गुप्ता जी भी काफी खुश हैं। कोलकाता के रहने वाले गुप्ता जो एक बैंकर की नौकरी करते थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ी थी तब उन्हें बैग मिला। बैंकर ने बताया वो समय काफी मुश्किल था। वो इसे एक उपहार मानकर इसे रख सकते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि ये फैसला के साथ वो कभी नहीं रह सकते थे। उन्होंने कहा कि एक बार भी ऐसा ख्याल नहीं आया कि उस बैग को रख लुं। वो हमेशा से उसके मालिक को लौटाना चाहते थे। दुबई में वो अपने पत्नी अपरुप गांगुली तथा तीन साल के बेटे विवान एइडन के साथ रहते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top