उत्तराखंड

वाहन चालक उत्तराखण्ड पुलिस एप्प करें डाउनलोड..

वाहन चालक उत्तराखण्ड पुलिस एप्प करें डाउनलोड..

जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने किया जागरूक..

 

 

 

 

 

जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत टैक्सी स्टैण्ड में जाकर टैक्सी चालक एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उसका प्रयोग करने को कहा।

 

 

रुद्रप्रयाग। जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत टैक्सी स्टैण्ड में जाकर टैक्सी चालक एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उसका प्रयोग करने को कहा।पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के मुख्य टैक्सी स्टैण्डों में जाकर टैक्सी चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में बताया।

पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने भी प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी के नेतृत्व में सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि लगातार हो रही दुघटनाओं पर अंकुश नहीं हो पा रहा है। जिससे हमें अपने सगे संबंधियों कोे दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना होगा।

तभी इस पर अंकुश लगेगा। कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। वाहन की गति धीमी रखने एवं नशे में वाहन चलाने की सलाह भी दी। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर टैक्सी चालक, स्थानीय लोग एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top