उत्तराखंड

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्तराखंड में भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न..

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्तराखंड में भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न..

 

 

 

 

 

 

देहरादून भाजपा महानगर ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया

 

उत्तराखंड: देहरादून भाजपा महानगर ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। घोषणा होते ही भाजपाई गुरुवार शाम को महानगर कार्यालय में एकत्र हुए और ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

कार्यकर्ताओं ने एक संघर्षशील आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके बाद महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल का कहना हैं कि राज्य के सभी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता आदिवासी और जनजाति बहुल क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक हर्ष कार्यक्रम करेंगे।

इसी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने और परिचितों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।nवहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित मुर्मू का प्रेरणदायी जीवन जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण की भावना से परिपर्ण रहा है। उन्होंने जिस निस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया व वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर विजयी होने की शुभकामनाएं भी देंगे। उनका शुक्रवार से नई दिल्ली प्रवास का कार्यक्रम है। 24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बैठक लेंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top