देश/ विदेश

मनी प्लांट के पौधे के साथ करें ये उपाय,जानिए क्या है राज..

मनी प्लांट के पौधे के साथ करें ये उपाय,जानिए क्या है राज..

सोशल : आज शुक्रवार है और शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। ज्योतिषों के जानकारों की मानें तो शुक्रवार को उपाय करके लोग अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ धनवान भी बन सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्ना होती है और अपनी कृपा अपने भक्तों पर बरसती है। आज हम बात करने जा रहे हैं मनी प्लांट (Mani Plant) के पौधे की।

 

 

आम तौर पर अक्सर हमें लोगों के घरों में या फिर घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ दिख जाता है। मनी प्लांट के पौधे को सुख और समृद्धि का प्रतिक भी माना जाता है। मान्यता के अनुसार जिसके भी घर में यह पौधा होता है उसके घर में धन से संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं।

 

 

लेकिन कई बार इसके उलट भी देखा जाता है। कभी कभी ऐसा भी देखा जाता है कि जिनके घर में यह पौधा लगा है उनके घर में भी घन से संबंधी परेशानियां बनी ही रहती है। यानी घर में लगे मनी प्लॉट का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मनीमनी प्लांट होने के बाद भी आखिर घन की परेशानियां लगातार क्यों बनी रहती है।

 

 

 

ऐसे घर में होगी पैसों की बारिश..

माना जाता है कि जिसके घर में मनी प्लांट का पौधा जितना आगे बढ़ता है उनके घर में उतना धन आता है। लेकिन हमें मनी प्लांट के पौधे को लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसका रख रखाव ठीक से होना चाहिए और इसे घर में सही तरीके से साफ-सुथरी जगह पर ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर बरकत आती है।

 

 

मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के ऊपर लाल रंग का धागा या फिर रिबन बांधना शुभ माना जाता है। दरअसल लाल रंग को प्रेम, स्नेह, उन्नति और यश का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि लाल रंग के रिंबन से पौधे को बांधने से घर में साकात्मकता आती हैं। इस साकात्मकता के कारण घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

 

 

ऐसे बांधे लाल धागा या रिबन..

शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठे और नहा धोकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

उनके सामने घी के दीया जलाएं।

लाल रंग का धागा या रिबन को मां लक्ष्मी जी के पैरों में रखें।

फिर मां लक्ष्मी की आरती करके इस लाल धागे या रिबन पर कुमकुम लगाएं।

मां लक्ष्मी का ध्यान करके मनी प्लांट की जड़ों में चारों ओर इसे बांध दें।

यदि बोतल में मनी प्लांट तो बोतल में नीचे की और इस लाल धंगे को बाधें।

इसे बांधने के बाद ही आपको कुछ दिन में अंतर दिखने लगेगा। घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होगा, धन की बरसात होने लगेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top