देश/ विदेश

गड्ढे में बना दी दिव्यांग मासूम की कब्र..

गड्ढे में बना दी दिव्यांग मासूम की कब्र..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के अनूपशहर के एक गांव में छह दिन से लापता हुई एक दिव्यांग बच्ची की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। मंगलवार को जब पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो घर के एक हिस्से में शव मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

बताया जा रहा हैं, कि जिस स्थान पर आरोपी ने बच्ची को मिट्टी में दबाया था। उस गड्ढे के ऊपर पहले मिट्टी डाली गई थी। साथ ही मिट्टी देखकर यह लग रहा था, जैसे यहां कुछ जलाया गया हो। गहराई से देखने पर जली हुई राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। शव को जब बाहर निकाला गया, तब उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद आरोपी ने कपड़ों को जला दिया होगा।

 

वही कुछ ग्रामीणों का कहना हैं, कि आरोपी जब पीड़ित पक्ष के साथ बच्ची को ढूंढने के लिए लगा हुआ था, तब वह कुछ सहमा हुआ सा नजर आ रहा था। न किसी से नजर मिला रहा था और न ही कोई प्रतिक्रिया दे रहा था। उसके गले पर कुछ निशान भी थे। जिन्हें देखकर लगा जैसे किसी ने नाखूनों से उसे नोचने की कोशिश की हो। आरोपी ने घर में गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन फुट गहरा, तीन फुट लंबा और करीब डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा किया था।

 

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का घर गांव के बाहरी हिस्से में बना हुआ है। करीब एक किलोमीटर तक आस-पास कोई घर नहीं है। आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बताया जा रहा हैं, कि दिल्ली में मजदूरी करने वाला आरोपी गत 25 फरवरी को ही कई दिनों बाद गांव में दिखाई दिया था। वह कभी-कभी ही गांव में आता था और कुछ दिन रुककर वापस चला जाता था।

 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है, परिजनों से बातचीत की गई है। पास ही स्थित खेत से काम करने के दौरान बच्ची पानी पीने आरोपी के घर गई थी। पीड़ित परिजनों को रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top