उत्तराखंड

प्रोन्नति में काउंसलिंग से कर्मचारियों में उत्साह..

सरकार व शासन का जताया आभार..

रुद्रप्रयाग:  विद्यालयी शिक्षा के अधीन मिनिष्ट्रियल संवर्ग के कार्मिकों की प्रोन्नति में काउंसलिंग व्यवस्था लागू किए जाने का एजुकेशन मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए सरकार एवं शासन का आभार जताया।एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेव मैठाणी एवं जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाई ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मिनिष्ट्रियल संवर्ग के कर्मचारियों की प्रोन्नति में काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना को लेकर एसोसिएशन लम्बे समय से मांग करते आ रहा था। जनपद स्तर से कई बार प्रस्ताव भेजे गये थे।

 

नौ जुलाई को सचिव शिक्षा की ओर से स्पष्ट आदेश जारी किये गये हैं कि मिनिष्ट्रियल संवर्ग के कार्मिकों की विभागीय प्रोन्नति में पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जायेगी। जिलाध्यक्ष गुसाई ने काउंसलिंग व्यवस्था को कर्मचारी हित में सही निर्णय बताते हुए प्रदेश सरकार व शासन का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था से पदस्थापना में पारदर्शिता आयेगी और कर्मचारी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

 

उन्होंने विभिन्न संवर्गो के रिक्त पदों पर तत्काल प्रोन्नति सूची जारी करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। जिलाध्यक्ष गुसाई ने प्रारंभिक शिक्षा के मंडलीय अपर निदेशक से भी आग्रह किया कि वरिष्ठ सहायक के पदों पर यथाशीघ्र प्रोन्नति सूची जारी की जाय। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लम्बे समय से प्रोन्नति की प्रतीक्षा में बैठे हैं। श्री गुसाई ने साफ किया कि मिनिष्ट्रियल कर्मी हर स्तर पर सरकारी कार्यो के निर्वहन में पूरे मनोयोग से कार्य कर सरकार का सहयोग करेंगे, मगर अनावश्यक उत्पीड़न का डटकर विरोध किया जायेगा।

 

जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों के फ्रीज डीए किस्तों को जल्द जारी करने की भी मांग सरकार से की। कर्मचारी नेता राकेश त्रिपाठी, राजेश पुरोहित, भूपेन्द्र नेगी, संदीप भट्ट, दीना पंवार, दिनेश वैष्णव, अरूण भट्ट, उत्तम पंवार, लीलानंद पुरी, राम लाल शाह, मनोज भट्ट, अजीत कुमार आदि ने भी काउंसलिंग व्यवस्था का स्वागत किया और नेतृत्व का आभार जताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top