उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी..

केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी..

43 नोडल अधिकारियों सहित 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन और आपदा तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्राकाल के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता से करने के लिए आदेश निर्गत किए।

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को ओवर आल नोडल तथा जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यात्रा मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत एवं पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन हर्षवर्धनी सुमन तथा हेलीकाॅप्टर से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जनपद के अंतर्गत समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील नोडल, मंदिर परिसर व पूजा व्यवस्था के लिए मुख्य कार्याधिकारी बद्री-केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह, घोड़ा-खच्चर स्वास्थ्य जांच, उपचार बीमा व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ आशीष रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रभारी मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत को घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हाॅकरों के पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत को घोड़े-खच्चर के लिए गरम पेयजल व्यवस्था तथा उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी को फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए कुल 43 नोडल अधिकारियों सहित 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान तैनात अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top