उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण..

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण..

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहजाद एहमद वाहिद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक बाद से संबंधित पी लिटिगेशन के कुल 21 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 12 लाख 9 हजार समझौता राशि वसूल की गयी।

जिला जज श्रीकांत पाण्डेय की पीठ द्वारा तीन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल दो लाख चैदह हजार 528 समझौता राशि वसूल की गयी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद एहमद वाहिद की पीठ द्वारा 31 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 19 लाख 37 हजार 820 समझौता राशि वसूल की गयी। सिविल जज (सीडि) सचिन कुमार पाठक की पीठ द्वारा कुल 28 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 12 लाख 68 हजार 902 समझौता राशि वसूल की गयी। सिविल जज (जूडि) न्यायिक मजिस्ट्रेट बाहय न्यायालय ऊखीमठ रोहित पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 17 वादों का निस्तारण किया गया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top